हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम का आसमान से उतरना।
💬 हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम कौन हैं और कब तशरीफ लाएंगे...!
जब दज्जाल सारी दुनिया में चक्कर लगाने के बाद मुल्के शाम पहुंचेगा उस वक्त हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम दमिश्क की जामा मस्जिद के पूर्वी मिनारा पर आसमान से उतरेंगे यह सुबह का वक्त होगा। फजर की नमाज़ के लिए एक़ामत हो चुकी होगी जब तमाम लोग सफ़ में खड़े हो जाएंगे तब हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम हज़रते इमाम मेहदी रदियल्लाहु अन्हू को इमामत का हुक्म देंगे हज़रते इमाम महदी नमाज़ पढ़ाएंगे।
दज्जाल मल्ऊन हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम की सांस की खुशबू से पिघलना शुरू होगा जैसे पानी से नमक घुल जाता है । हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम की सांस की खुशबू वहां तक जाएगी जहां जहां तक आपकी निगाह, नज़र पहुंचेगी है । दज्जाल भागता फिरेगा आप उसका पीछा करेंगे और उसकी पीठ में नेज़ा मारेंगे उस्से वह वासिले जहन्नम होगा।
Read more..!
फिर हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम सुलेब तोड़ेंगे और ख़िन्ज़ीर , सूअर को कत्ल करेंगे। उस समय जितने यहूदी ईसाई बचे रहे होंगे वह आप पर ईमान लाएंगे उस वक्त तमाम जहाँ में एक दीन-ए-इस्लाम होगा, और मज़हब एक मज़हबे अहले सुन्नत वल जमात का होगा। उस समय पूरी दुनियां इस हाल पर होगा कि बच्चे सांप से खेलेंगे शेर और बकरी एक साथ घास चढ़ेंगे। फिर आख़िर में हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम निकाह करेंगे आपसे औलाद भी होगी 40 वर्ष तक आप दुनियां में रहेंगे फिर आप पर्दा फ़रमा लेंगे रोज़-ए-अनवर में दफन किए जाएंगे।।
खुलासा-ए-कलाम..!
मेरे प्यारे दोस्तों ! इसका हासिल ए कलाम यह है कि दज्जाल क़यामत से पहले दुनियां में बहुत जुल्मों सितम करेंगे वह बहुत ही जल्द पूरी दुनिया चक्कर लगाकर आख़िर मैं मुल्के शाम पहुंचेगा। तब हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम दमिश्क की जामा मस्जिद पूर्वी साइट मिनारा पर तशरीफ लाएंगे आसमान से। ईसा अलैहिस्सलाम ही दज्जाल को वासी ले जहन्नम करेंगे। फिर आप शादी करेंगे आपसे औलाद भी होंगे 40 साल के बाद अब दुनिया से पर्दा कर जाएंगे।
- नोट : खुदा हाफ़िज़ दोस्तों ! आप से गुजारिश है कि अगर मेरी पोस्ट में कहीं अल्फाज या किसी तरह की कोई गलती हुई है तो आप ज़रूर मुझे comment करके बताएं ताकि हमारे अगले मुस्लिम भाई तक यह Message पहुंचे तो वह सही से समझ सके तो मुझे उम्मीद है कि आप हमारी मदद ज़रूर करेंगे इस्लामिक बातों को पहुंचाने में by networking platform के जरिए हमारे मुस्लिम भाइयों तक।

0 Comments
मेरे प्यारे दोस्तों ! यहां पर आप कोई ग़लत बात कमेंट ना करें। सिर्फ पोस्ट से संबंध कमेंट करें।